राजस्थान में 91.50 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू सिलेंडर के नहीं बदले दाम - Khulasa Online राजस्थान में 91.50 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू सिलेंडर के नहीं बदले दाम - Khulasa Online

राजस्थान में 91.50 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू सिलेंडर के नहीं बदले दाम

जयपुर.एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने होटल, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कर्मशियल गैस सिलेंडर की कीमत में सितंबर के पहले दिन 91.50 रुपए तक की कटौती कर दी है। कर्मशियल गैस सिलेंडर अब 1910.50 रुपए में उपलब्ध होगा। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 1056.50 रुपए में ही उपलब्ध होगा। तेल कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार 5वें महीने घटाए है। बता दें कि पिछले महीने भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 36 रुपए की कटौती की गई थी। 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती से होटल और रेस्त्रां को कम दाम में यह सिलेंडर उपलब्ध हो सकेगा।

कहां कितनी है कीमत
दिल्ली में कर्मशियल गैस सिलेंडर 91.50 रुपए सस्ता हुआ है। कोलकाता में इसके दाम में 100 रुपए की कमी आई है। मुंबई में यह 92.50 रुपए तो चेन्नई में 96 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
रसोई गैस पर 5 और कमर्शियल पर 18 फीसदी जीएसटी
रसोई गैस पर 5 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 2.5 फीसदी केन्द्र के खाते में और 2.5 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 19.20 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है। कमर्शियल गैस पर 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 9 फीसदी केन्द्र के खाते में और 9 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 124.70 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है।
सरकार 12 गैस सिलेंडर पर देती थी सब्सिडी
सरकार एक साल में प्रत्येक गैस कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती थी। ग्राहक को हर सिलेंडर पर सब्सिडी समेत कीमत चुकानी होती है। बाद में सब्सिडी का पैसा खाते में वापस आ जाता है। हालांकि सरकार ने कोरोना काल में इसे बंद कर दिया है।
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26