
बीकानेर निगम में कलेक्टर को बनाया प्रशासक, महापौर के अधिकार समाप्त






खुलासा न्यूज, बीकानेर। सोमवार को महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित का कार्यकाल समाप्त हो गया है। ऐसे में सरकार ने जिला कलेक्टर को बीकानेर निगम में प्रशासक नियुक्त किया है। यानि अब सारे कामकाज कलेक्टर द्वारा किये जाएंगे। बता दें कि महापौर का आज कार्यकाल का अंतिम दिन था। उनका कार्यकाल पूर्णत: समाप्त हो चुका है, ऐसे में महापौर के तौर पर सारे अधिकार समाप्त हो गए है। निगम से जुड़े सारे काम कलेक्टर की देखरेख में होंगे, कामों से जुड़ी फाइलों पर कलेक्टर के हस्ताक्षर होंगे। महापौर की किसी भी प्रकार की दखअंदाजी नहीं रहेगी। प्रशासकों की नियुक्ति के साथ संभावना बनी है कि सरकार जल्द ही निकाय के चुनाव करवाएगी।


