[t4b-ticker]

कलेक्टर गौतम ने किया भाजपा राम रसोड़े का निरीक्षण

बीकानेर। भाजपा द्वारा संचालित राम रसोड़े का निरीक्षण करने गुरूवार देर शाम जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम पहुंचे। जिसे देख गौतम ने प्रसन्नता जताई। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने जिला कलक्टर को बताया कि भाजपा रोजाना 5000 जरूरत मंद लोगो के लिए भोजन बना रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश आचार्य ने बताया कि इस संकट की घड़ी में भाजपा जरूरतमंदों का राहत भी पहुंचा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता अपने स्तर पर भी जरूरतमंदों का सहयोग कर रहे है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत,महामंत्री मोहन सुराणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण जैन,रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग,गंगा शहर मण्डल अध्यक्ष जेठमल नाहटा,वार्ड नंबर 34 के पार्षद संजय गुप्ता,गोपाल अग्रवाल,विजय कुमार अग्रवाल,आसाराम अग्रवाल,भगत सिंह,पंकज अग्रवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार रंगा,द्वारका अग्रवाल आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join Whatsapp