Gold Silver

सर्द हवाएं थमीं फाल्गुनी मौसम ने दी दस्तक, बसंती हवाओं का दौर शुरू

सर्द हवाएं थमीं फाल्गुनी मौसम ने दी दस्तक, बसंती हवाओं का दौर शुरू

बीकानेर। मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया है। सर्द हवाओं का दौर कमजोर पड़ गया है। रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। फाल्गुनी हवाओं की दस्तक के साथ ही सुबह से गर्मी का एहसास भी शुरू होने लगा है।

बीती रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन और रात के तापमान में अंतर स्थिर बना हुआ है। दिन के अधिकतम तापमान ने 30 डिग्री तक पहुंच कर ली है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री तक होने लगा है। शाम होते-होते फाल्गुनी हवाएं चलने से गुलाबी सर्दी का एहसास जरूर होता है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बीकानेर इलाके में आगामी दिनों में तापमान स्थिर रहने की संभावना है। हालांकि संभावित विक्षोभ का प्रभाव पड़ने की भी आशंका है। तापमान करीब 15-16 डिग्री का अंतर बना हुआ है।

Join Whatsapp 26