कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ किया सामुहिक दुष्कर्म - Khulasa Online कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ किया सामुहिक दुष्कर्म - Khulasa Online

कोल्ड ड्रिक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ किया सामुहिक दुष्कर्म

बीकानेर। नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में महिला से सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि वार्ड नं.1, एचपी गैस गोदाम व झीझा मार्बल फैक्ट्री के पीछे रहने वाला नवरतन जांगिड़ पुत्र गणेशाराम जांगिड़ उसके घर आता-ताजा रहता था। एक दिन नवरतन कोल्ड ड्रिंक लेकर आया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। जिसको पीडि़ता को पिलाकर बेहोशी के हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल में अश्लील फोटो कैद कर ली। उसके बाद आरोपी नवरतन ने अश्लील फोटो के जरिए महिला को ब्लेकमेल कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। एक दिन नवरतन पीडि़ता को यह कहकर लूनकरणसर ले गया कि उसके बेटे के लिए एक अच्छी लड़की देखी है और उसकी सगाई करवा दी जाएगी। लूनकरणसर में नवरतन का दोस्त कुंदन खाती पुत्र आसूराम मिला, जहां दोनों ने मिलकर महिला को सूनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 376(2) (एन), 376 (डी) आईपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26