Gold Silver

कल बीकानेर आएंगे सीएम गहलोत, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

खुलासा न्यूज, बीकानेर। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी महासचिव सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कल 28 मार्च को सुबह 10 बजे संभाग स्तरीय सम्मेलन में भागीदारी निभाने बीकानेर आयेंगे। उनके साथ संभाग से मंत्री प्रदेश पदाधिकारी वरिष्ठ नेतागण भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तेरापंथ भवन में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने उसे अंतिम रूप देने का कार्य आज मंत्रियों और पदाधिकारियों ने किया। प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने अपनी टीम के साथ तेरापंथ भवन की तैयारियों को पूरा करने के लिए मुस्तैदी से डटे हुए हैं। उसके अलावा प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया, काबिना मंत्री डा.बी.डी. कल्ला, मंत्री गोविंद राम मेघवाल, मंत्री भंवर सिंह भाटी, प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, एग्रो बिजऩस बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, भू-दान बोर्ड अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, केशकला बोर्ड अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, अंबेडकर पीठ के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, प्रदेश सचिव गजेन्द्र सांखला, रवि पुरोहित, दिलीप बांठिया, गोवर्धन मीणा, शिवलाल गोदारा, राहुल जादूसंगत, संजय आचार्य, हीरालाल हर्ष, कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।

Join Whatsapp 26