सीएम गहलोत बोले- राहुल अध्यक्ष नहीं बने तो कई घर बैठेंगे

सीएम गहलोत बोले- राहुल अध्यक्ष नहीं बने तो कई घर बैठेंगे

कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चल रही बहस के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर राहुल गांधी की पैरवी की है। गहलोत ने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद स्वीकार क​रने की मांग की। गहलोत ने कहा- अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो इस प्रदेश में और कांग्रेस के लोगों में निराशा आएगी। कई लोग घर बैठ जाएंगे। उन लोगों को तकलीफ होगी। राहुल गांधी को चाहिए कि वे आम कांग्रेसजन की भावना को समझे। पूरे देश की भावना है कि उनको यह पद स्वीकार करना चाहिए। गहलोत कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

 

गहलोत ने कहा- मैंने पहले भी कहा था कि एआईसीसी में 250 नेता बैठे थे। 6 ग्रुप बने थे। एक के बाद एक सब से बात हुई। उसमें सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री रह चुके नेता एआईसीसी के महासचिव शामिल रहे थे। सभी से वन टू वन बात हुई। उन सब ने कहा- राहुल गांधी को वापस बनना चाहिए। सबकी राय एक तरफा एक जैसी है। फिर उनको अध्यक्ष पद स्वीकार करना चाहिए।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |