
बीकानेर आए सीएम भजनलाल शर्मा, स्वागत में भाजपा नेताओं ने बिछाए पलक-पावड़े








खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर। बुधवार को किसान सम्मेलन में राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर भाजपा जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अगुवाई पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अशोक बोबरवाल, दीपक पारीक, भगवान सिंह मेड़तिया, जितेंद्र राजवी, विजय उपाध्याय, जिला मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया। वहीं, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।




मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर जूनागढ़ मण्डल के कार्यकर्ता मण्डल अध्यक्ष देवरूप सिंह के नेतृत्व में दो बसों द्ववारा जूनागढ़ से रवाना हुए। जिसमें मोहन सिंह राठौड़, आदित्य सिंह भाटी,हेमन्त कच्छावा, विकाश पंवार,पंकज गहलोत,ओमप्रकाश भाटी,लवेश मेहरा,अंशुमान सिंह भाटी,राजेन्द्र देवड़ा,महेश आचार्य, मुरली गहलोत,शंकर तंवर,नितेश पंवार,रामदयाल राजपुरोहित सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।



