कल बीकानेर आएंगे सीएम अशोक गहलोत, चार विधानसभा सीटों को साधने का प्रयास, देशनोक के बाद गंगाशहर में करेंगे जनसभा

कल बीकानेर आएंगे सीएम अशोक गहलोत, चार विधानसभा सीटों को साधने का प्रयास, देशनोक के बाद गंगाशहर में करेंगे जनसभा

खुलासा न्यूज, बीकानेर। विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान की राजनीति फिलहाल उफान पर है। जहां पार्टियों द्वारा अपने प्रत्याशी मैदान उतारे जा रहे हैं तो कहीं टिकटों को लेकर विरोध भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जिसमें नेताओं द्वारा भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करने की भी तैयारी है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी गुरुवार को नोखा में नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा भी मौजूद रहेंगे। गहलोत नोखा के अलावा देशनोक में सभा को संबोधित करेंगे और बीकानेर शहर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

डूडी खुद अस्वस्थ, धर्मपत्नी को उतारा मैदान में

रामेश्वर डूडी के अस्वस्थ होने के कारण उनकी पत्नी सुशीला डूडी को कांग्रेस ने नोखा से प्रत्याशी बनाया है। नोखा सीट पर फिर से कब्जा करने के लिए कांग्रेस नामांकन के दिन से ही माहौल बनाना चाहती है। जिसका असर नोखा के अलावा आसपास की सीट्स पर भी दिखने को मिलेगा। यही कारण है कि मुख्यमंत्री खुद डूडी के नामांकन रैली में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोगों को जुटाया जाकर अपने पक्ष में माहौल बनाया जाएगा। हालांकि ऐसा हर बड़ा नेता करने जा रहा है। तीन नवंबर को नोखा से भाजपा प्रत्याशी बिहारी बिश्नोई भी नामांकन दाखिल करेंगे। जिसके लिए लोगों को इस रैली में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है।

इस प्रकार रहेग सीएम अशोक गहलोत का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे नोखा पहुंचेंगे। वे दूदू से नोखा के लिए विमान से रवाना होंगे। नोखा में अंबेडकर सर्किल पर जनसभा को संबोधित करने के बाद देशनोक जाएंगे। यहां करणी माता मंदिर में दर्शन के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पौने पांच बजे बीकानेर पहुंचकर गहलोत आठ बजे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पार्टी से नाराज कई नेताओं को मनाने का प्रयास होगा तो आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। आठ बजे चौरडिय़ा चौक गंगाशहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात करीब दस बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से जयपुर के रवाना होंगे। गहलोत अपनी एक दिन की यात्रा में गहलोत चार विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश करेंगे। दरअसल, नोखा विधानसभा क्षेत्र के साथ देशनोक में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। देशनोक कोलायत विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बीकानेर शहर में गंगाशहर में सभा कर रहे हैं, जहां बीकानेर पूर्व और पश्चिम दोनों सीट के मतदाता हैं। ऐसे में गहलोत सभा कर जनता को अपने पक्ष में मैसेज देने का प्रयास करेंगे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |