‘हाई वोल्टेज’ सियासत, अब सीएम अशोक गहलोत ने अचानक बुलाई प्रेस कांफ्रेंस, जानें क्या है बड़ी वजह?

‘हाई वोल्टेज’ सियासत, अब सीएम अशोक गहलोत ने अचानक बुलाई प्रेस कांफ्रेंस, जानें क्या है बड़ी वजह?

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दोपहर 12 बजे मीडिया से रु-ब-रु होंगे। मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस किस कारण बुलाई गई है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में माना ये जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस दौरान राज्य सरकार की मौजूदा योजनाओं और विधानसभा में पेश किए जा रहे महत्वपूर्ण विधेयकों को लेकर अपने विचार रख सकते हैं। साथ ही मणिपुर और राजस्थान में बिगड़ी क़ानून व्यवस्थाओं के संदर्भ में भी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। सीएम गहलोत की आज दोपहर बुलाई गई प्रेसवार्ता से ऐन पहले राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की बर्खास्तगी का विषय गर्माया हुआ है। ऐसे में संभावित है कि मुख्यमंत्री इस ताज़ा और गरमाये मसले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। सीएम गहलोत ने मणिपुर में बिगड़े हालातों को लेकर भी तीखे तेवर दिखाए हुए हैं। उन्होंने एक दिन पहले गुरुवार को भी मणिपुर के हालातों और वहां हिंसा के दौरान हुई मौतों के लिए सीधे तौर पर भाजपा को ज़िम्मेदार ठहराया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की लापरवाही से मणिपुर में अभी तक 142 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। राजस्थान में लोग पूछ रहे हैं कि भाजपा की सरकारों को कानून व्यवस्था चलाना क्यों नहीं आता?

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |