एक गलत लिंक पर क्लिक और अकाउंट से 30 लाख से ज्यादा रूपए निकले

एक गलत लिंक पर क्लिक और अकाउंट से 30 लाख से ज्यादा रूपए निकले

एक गलत लिंक पर क्लिक और अकाउंट से 30 लाख से ज्यादा रूपए निकले
बीकानेर। मोबाइल पर एक गलत लिंक पर क्लिक करना एक युवक को महंगा पड़ गया। उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके अकाउंट से तीस लाख रूपए से अधिक हड़प लिए। नयाशहर थाने में साले की होली निवासी कमल किशोर शर्मा पुत्र लालचंद शर्मा ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक लिंक द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका फोन हैक कर लिया। उस शातिर ने क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी पूर्वक मोबाइल को एक लिंक द्वारा हैक कर कुल 23 ट्रांजेक्शन कर लिए जिसमें उसके अकाउंट से तीस लाख छियालीस हजार आठ सौ इठानवे रूपए चार पैसे की राशि एमेजोन इंडिया को ट्रांसफर कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हंसराज ने को जांच दी है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |