
कार-क्रूजर में भिड़ंत,सात जनें घायल






खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में कार व क्रूजर की भिंड़त में सात जने घायल हो गये। इनमें चार जनों को पीबीएम रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार रात भी करीब 12 बजे गांव तोलियासर के पास एक कार और एक क्रूजर गाड़ी की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी के दोनों वाहन बुरी तरह से चकनाचूर हो गए। घटनास्थल से घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लाया गया। जहां से 4 जनों को बीकानेर रैफर किया गया है और 3 को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में ही उपचार किया गया है। नागौर के झोरड़ा में स्थित बाबा हरिरामजी धाम पर दर्शन कर क्रूजर में सवार जातरू वापस लौट रहे थे कि तोलियासर कांकड़ मंदिर के पास मोड़ पर ऊंट के टक्कर मार दी और एक के पीछे एक गाड़ी आपस मे भिड़ गई। घटना में ऊंट भी घायल हो गया। इस हादसे में सोनिया (26), निशा (23), रामचन्द्र (40), रेखा (35), अनीश (30) ओर हिमांशु (6) घायल हुए हैं। ये सभी हरियाणा मे अलग अलग जगहों के निवासी हैं और सभी एक साथ झोरड़ा हरिरामजी महाराज के धोक लगा कर लौट रहे थे। क्रूजर से टकराने वाली गुजरात नम्बरों की कार में सवार घायलों के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।


