
सुधर जाओं शहरवासी: नशे की ओवरडोज से 10 दिनों में 7 मौतें; मृतक 18 से 32 साल के युवा






सुधर जाओं शहरवासी: नशे की ओवरडोज से 10 दिनों में 7 मौतें; मृतक 18 से 32 साल के युवा
श्रीगंगानगर/ केसरीसिंहपुर जिले में नशे का प्रभाव बड़े शहरों से छोटे शहरों के रास्ते होकर गांवों और ढाणियों तक पहुंचकर जड़ें जमा चुका है। चिंता की बात यह है कि बीते 10 दिनों में नशे की ओवरडोज से 7 मौतें हो चुकी हैं। जिन लोगों ने जिंदगी को अलविदा कह दिया, उनकी उम्र 18 से 32 साल के बीच है। सभी मृतक गरीब परिवार के सदस्य हैं और परिवार पर इन हादसों से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह स्थिति तब है जब जिला पुलिस हर रोज नशा बेचने वालों को पकड़ रही है। इसके बावजूद नशा बेचने और करने वालों में सुधार नहीं हो रहा। जिला पुलिस ने साल 2021 में नशा तस्करी के 86 मुकदमे दर्ज किए थे। इसमें 146 तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से डेढ़ किलो हेरोइन/स्मैक, 5 किलो अफीम, 49 कलो गांजा, 6 क्विंटल 72 किलो डोडा चूरा पोस्त तथा एक लाख 62 हजार 318 नशे की गोलियों को बरामद किया गया था। 630 अक्टूबर की शाम को हनुमानगढ़ रोड की हाई रेजीडेंसी निवासी 32 वर्षीय रोबिन की नशे की ओवर डोज से मौत हो गई। उसका शव रिद्धि-सिद्धि प्रथम से बरामद हुआ। मृतक की पत्नी सिमरन ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था। 6 30 अक्टूबर को केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के गांव मलकाना में एक युवक की नशे से मौत हो गई थी। केसरीसिंहपु -श्रीकरणपुर क्षेत्र के नागरिकों के अनुसार 2 वर्ष में नशे के कारण 20 से अधिक युवाओं की मौत हो चुकी।
अधिकतर 18 से 25 वर्ष के थे। पुलिस ने 34 वाहन तथा 4 लाख 45 हजार 142 रुपए नकदी भी बरामद की। साल 2022 में 126 मुकदमे दर्ज कर 161 तस्कर गिरफ्तार किए। इनसे 561 ग्राम हेरोइन/स्मैक, 17 किलो अफीम, 31 किलो गांजा, 15 क्विंटल 79 कलो डोडा-चूरा पोस्त, 23358 गोलियां बरामद कीं। इसके साथ ही 37 वाहन और 9 लाख 49 हजार रुपए नकदी भी बरामद की गई। इसी तरह पुलिस ने साल 2023 में 185 मुकदमे दर्ज कर 277 तस्कर पकड़े। इनसे 18 किलो 700 ग्राम हेरोइन/स्मैक, 11.500 किलोग्राम अफीम, 33 किलो गांजा, 12 क्विंटल 93 किलो पोस्त और 82,579 गोलियां बरामद की गईं। इसी के साथ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 लाख 28 हजार 350 रुपए नकदी और 41 वाहन जब्त किए। साल 2024 में मई अंत तक 258 मुकदमों में 296 तस्कर गिरफ्तार किए। इनसे 5.750 किग्रा हेरोइन/स्मैक, 16.500 किग्रा अफीम, 25 किलो गांजा, 10 क्विंटल 46 किलो पोस्त और 99,304 गोलियां बरामद कीं। आरोपियों से 4 लाख 80 हजार नकदी और 40 वाहन भी जब्त किए गए और एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज किए। 6 केसरीसिंहपुर के वार्ड 16 में 1 नवंबर को 30 वर्षीय बंशीलाल नायक पुत्र लक्ष्मणराम की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। वह 31 अक्टूबर से गायब था। गोशाला के पास खाली भूमि में शव मिला। घटना स्थल पर इंजेक्शन पड़े थे। 6 श्रीकरणपुर के वार्ड 6 का राहुल वाल्मीकि पुत्र शशि वाल्मीकि 24 अक्टूबर शाम से लापता था। अगले दिन सुबह श्रीकरणपुर में गंदे पानी के गड्ढे के पास वह मृत मिला था। इसी के साथ राहुल वाल्मीकि की छाती पर इंजेक्शन पड़ा मिला।
6 26 अक्टूबर की शाम को वार्ड नंबर 8 के राहुल धानक (26) पुत्र राजेंद्र धानक की नशीले इंजेक्शन की ओवरडोज से मौत हो गई। घर के बाथरूम में ही अचेत मिला था। डॉक्टरों ने नशे की ओवरडोज से मौत होना बताया। 6 30 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर खेत्रपाल मंदिर के निकट 32 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र कृष्णलाल का शव मिला। मृतक के भाई विपिन की ओर से मर्ग दर्ज की गई। युवक कैप्सूल का नशा करने का आदी था। अधिक खाने से मौत हो गई। 6 1 नवंबर को डूंगरसिंहपुरा निवासी 18 वर्षीय प्रदीप पुत्र मघाराम मेघवाल की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। युवक को बेहोशी की हालत में गांव की गुवाड़ से जिला अस्पताल पहुंचाया। वह घर पर हेयर ड्रेसर का काम करता था।

