
महावीर रांका को निकाय चुनाव में सौंपी ये जिम्मेदारी




खुलासा न्यूज़, बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका को हनुमानगढ़ निकाय चुनाव में चुनाव समन्वयक नियुक्त किया गया है। हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई एवं निकाय चुनाव प्रभारी जालम सिंह भाटी ने बताया कि प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार महावीर रांका को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
हम आपको बता दें कि नगर विकास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका को हाल ही में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया द्वारा युवा गौरव अलंकरण पुरस्कार 2018-19 से सम्मानित किया गया था।




