Gold Silver

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल का जन्मदिन कल, होंगे कई कार्यक्रम

खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत का कल 10 सितम्बर को 42वां जन्मदिवस है। ऐसे में शहर जिला कांग्रेस के साथ-साथ यशपाल गहलोत के चाहने वालों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जन्मदिन पर कल सुबह दस बजे शहर जिला कांग्रेस कार्यालय कोठारी हॉस्पीटल रोड़ पर डॉ. महेश शर्मा के घर के सामने गली में स्थित कार्यालय में सर्वप्रथम कार्यक्रम होगा। जिसके बाद तीर्थंम चौराहा ,शिवबारी, तिलकनगर सहित अनेकानेक जगहों पर कार्यक्रम होंगे। गौसेवा और मानव सेवा से जुड़े भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि यशपाल गहलोत लगातार तीन बार से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं साथ ही बीसूका में सदस्य भी हैं। बीते चुनावों में पहले बीकानेर पश्चिम ओर फिर बीकानेर पूर्व से टिकट लाए थे और पार्टी के निर्देशों पर दोनों ही जगहों से टिकट वापस कर दी थी। इसके साथ ही यशपाल गहलोत पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे और कई मर्तबा अनेक विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके है। लेकिन इस बार चर्चा यह है कि बीकानेर पूर्व से यशपाल गहलोत को टिकट दे सकती है। इसका एक कारण यह है कि यशपाल जैसे मजबूत और कोई केंडिडेट इस वक्त पार्टी के पास नहीं है।

Join Whatsapp 26