कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में शहर कांग्रेस ने दिया खुद को जोडऩे का संदेश!

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में शहर कांग्रेस ने दिया खुद को जोडऩे का संदेश!

खुलासा न्यूज, बीकानेर। चुनावी साल में पॉलिटिकल पार्टियां सक्रिय हो गई है। कोई जनसभा तो कोई किसान सम्मेलन कर अपने-अपने कमजोर क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा शनिवार से शुरू हुई। जिसमें खाजूवाला विधायक व मंत्री गोविंद मेघवाल व कोलायत विधायक व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ 15 किलोमीटर पैदल चलकर शक्ति प्रदर्शन किया। लेकिन चर्चा शहर कांग्रेस की पदयात्रा की हो रही है। इस चर्चा का कारण पदयात्रा की एक तस्वीर है, जिस पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग कयास लगाये जा रहे हैं। दरअसल, शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला व शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत सहित मकसूद अहमद, जिया उर रहमान एक-दूसरे के हाथ पकड़े ऊपर उठाये हुए है, मानो इससे संदेश देने का प्रयास किया जा रहो कि हम साथ-साथ है। लेकिन डॉ. कल्ला व जिलाध्यक्ष के बीच नाराजगी पिछले लंबे समय से देखी जा रही है, हालांकि कार्यक्रमों साथ जरूर दिखे हैं, परंतु राजनीति तौर पर सबकुछ ठीक नहीं है। ऐसे में राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में शहर कांग्रेस ने खुद को जोडऩे का संदेश दिया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |