Gold Silver

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे, 88 साल की उम्र में वेटिकन में निधन

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे, 88 साल की उम्र में वेटिकन में निधन
वेटिकन। कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र निधन हो गया है। वेटिकन के मुताबिक स्थानीय समयानुसार आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर पोप ने आखिरी सांस ली। पोप फ्रांसिस इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे।
पिछले कई महीनों से वे स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निमोनिया और एनीमिया का इलाज भी चल रहा था। वे 5 हफ्ते तक फेफड़ों में इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती थे।
इलाज के दौरान कैथलिक चर्च के हेडक्वॉर्टर वेटिकन ने बताया था कि पोप की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में किडनी फेल होने के लक्षण दिख रहे थे। साथ ही प्लेटलेट्स की कमी का भी पता चला था। हालांकि 14 मार्च को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
निधन से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति से मिले थे
पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस से 2 बार मुलाकात की
2021 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप दौरे पर थे, तब उन्होंने वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। पोप फ्रांसिस से मोदी की यह पहली मुलाकात थी। पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता भी दिया था। इसके बाद मोदी ने दूसरी बार त्र-7 समिट में 2024 में मुलाकात की थी।

Join Whatsapp 26