चीनी सेना घुसी अरूणाचल प्रदेश, 17 साल के लड़के का किया अपहरण - Khulasa Online चीनी सेना घुसी अरूणाचल प्रदेश, 17 साल के लड़के का किया अपहरण - Khulasa Online

चीनी सेना घुसी अरूणाचल प्रदेश, 17 साल के लड़के का किया अपहरण

नईदिल्ली. चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में 17 साल के एक लड़के को किडनैप कर लिया। राज्य के सांसद तपीर गाओ ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। किडनैप किए लड़के का नाम मिराम टैरोन है।

मिराम का दोस्त भागने में कामयाब रहा
सांसद गाओ ने न्यूज एजेंसी को फोन पर बताया कि मिराम का एक दोस्त जॉनी यायिंग चीनी सैनिकों के पास से भागने में कामयाब रहा है। यायिंग ने भागने के बाद स्‍थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सांसद गाओ ने इस मामले की जानकारी गृहराज्य मंत्री एन प्रमाणिक को दी है। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार की सभी एजेंसीज से मिराम की रिहाई के लिए जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया है।
त्सांगपो नदी के पास से किया किडनैप
सांसद ने बताया कि जिस जगह से त्सांगपो नदी भारत में एंट्री करती है, ये घटना वहीं हुई है। त्सांगपो को अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र कहा जाता है। सांसद ने बताया कि यह लुंगता जोर एरिया में आता है। चीन ने 2018 में इस एरिया में 3.4 किलोमीटर तक सड़क बना ली थी। यह इलाका सियुंग्‍ला के अंडर आता है।

दोनों ही लड़के जिदो गांव के रहने वाले हैं। सांसद गाओ ने इस मामले से जुड़ी जो जानकारी ट्विटर पर शेयर की है उसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदीए गृहमंत्री अमित शाहए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और इंडियन आर्मी को भी टैग किया है।

2020 में भी किया था 5 युवकों का अपहरण
सितंबर 2020 में भी च्स्। ने अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले से पांच युवकों का अपहरण कर लिया था और लगभग एक हफ्ते बाद उन्हें रिहा किया था।

भारत लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक चीन के साथ 3,400 किलोमीटर लंबी लाइन ऑफ अ एक्चुअल कंट्रोल शेयर करता है।

अरुणाचल प्रदेश की 1,080 किमी लंबी सीमा चीन से लगी है। इसके अलावा 520 किमी लंबी सीमा म्यांमार और 217 किमी लंबी सीमा भूटान से भी लगी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26