Gold Silver

बाल दिवस राष्ट्र के भविष्य के कर्णधारों में सद्गुणों के बीज बोने का दिन है:भादाणी

बीकानेर (नसं)। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन सोमवार को विवेक बाल मंदिर स्कूल मोहता की सराय में  बाल दिवस के रुप में मनाया गया।  पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से काफी लगाव, प्यार और स्नेह रखते थे। बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने  नाटक, राजस्थानी गीतों के साथ कई संदेश दिये। शाला के संचालिका नंद भादाणी ने बताया कि बाल दिवस राष्ट्र के भविष्य के कर्णधारों में सद्गुणों के बीज बोने का दिन है। अच्छी शिक्षा, प्रेम, अच्छे व्यवहार के जल सिंचन से यह बीच अंकुरित होंगे, पुष्पित होंगे, और उनकी खुशबू से देश फलेगा फूलेगा।  इस अवसर पर  पूरा विद्यालय फूलों, गुब्बारों और खूबसूरत कागज की पंक्तियों से सजाया गया। इस मौके पर डिम्पल जैन, प्रिया ओझा, पिंकी ओझा,खूशबू पुरोहित व अंजू शर्मा ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये।  इस अवसर पर अंजू शर्मा ने सभी बच्चों को इनाम देकर पुरस्कृत किया।
Join Whatsapp 26