मुख्यमंत्री के बीकानेर कार्यक्रम ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लाखों लोगों ने देखा कार्यक्रम - Khulasa Online मुख्यमंत्री के बीकानेर कार्यक्रम ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लाखों लोगों ने देखा कार्यक्रम - Khulasa Online

मुख्यमंत्री के बीकानेर कार्यक्रम ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लाखों लोगों ने देखा कार्यक्रम

निखिल स्वामी की रिपोर्ट
बीकानेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 15 जुलाई के बीकानेर दौरे पर रहे थे। यहां मुख्यमंत्री ने दो कार्यक्रमों में शिरकत की थी। जिसमें एक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री के दौरे पर सोशल मीडिया पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में लोकार्पण कार्यक्रम को 30 लाख लोगों ने सीएम के फेसबुक पेज पर कार्यक्रम को देखा। एक पोस्ट पर एक दिन में उतने व्यू का यह रिकॉर्ड है। सीएम के पोस्ट पर एक दिन में एक लाख 36 हजार लाइक आए है। पांच हजार से अधिक लोगों ने शेयर किया है। दरअसल यह पुरा कार्यक्रम खेल जगत से जुड़ा हुआ था। प्रदेश के लाखों खिलाड़ी व परिजनों ने इस वीडियों को देखा। पदक जीतने पर सीधे नौकरी के कारण युवाओं में सीएम का काफी क्रेज है। वहीं सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले सीएम अशोक गहलोत के ट्वीटर पर इस कार्यक्रम को लाखों लोगों ने देखा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26