अलाव तपते बच्चे के पास बैठे मुख्यमंत्री गहलोत , आठवीं तक के स्कूल को 12वीं तक कर कर गए

अलाव तपते बच्चे के पास बैठे मुख्यमंत्री गहलोत , आठवीं तक के स्कूल को 12वीं तक कर कर गए

▫️मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बड़ी घोषणा
▫️राजस्थान में BPL और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को 1 अप्रैल से ‘500 रुपए’ में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कुछ ‌समय निकाल कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार सुबह अचानक दौसा के बसवा इलाके के जयसिंहपुरा गांव पहुंच गए। सुबह करीब 7.30 बजे अचानक मुख्यमंत्री को खुद के बीच देख ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

सोमवार अलसुबह भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बांदीकुई क्षेत्र के कोलाना से अलवर की ओर रवाना हुए थे। काफी देर पैदल चलने के बाद सीएम अचानक यात्रा छोड़ बसवा की ओर निकल गए। इस दौरान वे जयसिंहपुरा गांव में किसान बद्रीप्रसाद मीणा के घर पहुंचे।

मुख्यमंत्री को अचानक वहां देख ग्रामीण जुट गए। महिलाएं घर का काम छोड़ अलाव के पास जा बैठीं। महिला सहकारी समिति झाझीरामपुरा की अध्यक्ष व राशन डीलर कमला ब्याडवाल से मुख्यमंत्री चर्चा करने लगे। कमला किसान बद्रीप्रसाद की बेटी हैं और उनका पीहर नजदीक ही है। वे भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पिता के घर आई हुई थीं। पता चला कि मुख्यमंत्री आए हैं तो मिलने पहुंच गईं।

कमला देवी ने मुख्यमंत्री बसवा की मिट्‌टी से बना पॉट और तिरंगे के रंग में रंगा हल भेंट किया। कमला ने बताया कि मयंक उनका भतीजा है और पहली क्लास में पढ़ता है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर जब मुख्यमंत्री ने पूछा तो कमला ने कहा- गांव का नजदीकी स्कूल जयसिंहपुरा फाटक के पास है। यह आठवीं तक ही है। आगे की पढ़ाई के लिए बच्चों को बसवा या बांदीकुई जाना पड़ता है। कमला देवी ने स्कूल को 10वीं तक क्रमोन्नत करने की मांग की।
तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आजकल सेकेंडरी नहीं बल्कि सीनियर सेकेंडरी होता है। स्कूल को सीधे 12वीं तक क्रमोन्नत कर देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर कमर चौधरी को स्कूल का नाम नोट करने के निर्देश दिए।

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |