
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बीकानेर में, ये रहेगा कार्यक्रम






मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बीकानेर में, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह 11 बजे बीकानेर आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर तक बीकानेर में रहेंगे और इसके बाद जोधपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आने से पहले प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद है। मुख्यमंत्री बीकानेर शहर में आने के बजाय नाल के पास ही स्थित महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी से ही वापस लौट जाएंगे, ऐसे में शहर के यातायात पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री पहले खाजूवाला जाएंगे और बाद में बीकानेर शहर में आएंगे। यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाला कार्यक्रम को अब महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में शिफ्ट कर दिया गया है।
यह रहेगा शेड्यूल
मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम बुधवार को जारी किया गया। इसके अनुसार- सीएम सुबह 10 बजे जयपुर से रवाना होंगे। 10.50 बजे बीकानेर के नाल हवाई अड्डे उतरेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर के माध्यम से खाजूवाला की कोड़ेवाला पोस्ट जाएंगे। इस पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में आम आदमी को एंट्री नहीं होगी। करीब 11:45 बजे से 12:45 तक मुख्यमंत्री जवानों के साथ रहेंगे। इस दौरान उनकी ड्यूटी को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा होगी।

