मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तोहफा, 19 नए जिलों के बाद अब नई 10 नगरपालिका का गठन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तोहफा, 19 नए जिलों के बाद अब नई 10 नगरपालिका का गठन

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तबाड़तोड़ अंदाज में तोहफे दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि चार वर्षों में जो काम बच गया था वह इस वर्ष में सब निपटा दिए देंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 नए जिलों के गठन के बाद 10 नई नगरपालिका का भी गठन कर दिया है। इसके साथ ही फतेहपुर नगरपालिका को भी क्रमोन्नत कर दिया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए नई आफत, तहसीलदार, पटवारी और बीडीओ ने खोला मोर्चा
ये हैं दस नई नगर पालिका
स्वायत्त शासन विभाग के ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। राज्य सरकार ने दस नई नगर पालिकाओं का गठन कर दिया है। बूंदी जिले में दो, दौसा में तीन, करौली, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा और जोधपुर में एक-एक नई नगरपालिका बनाई है। इसके अलावा फतेहपुर नगर पालिका को क्रमोन्नत कर नगर परिषद बनाया है।
बिना परिसीमन कैसे बने बात
प्रदेश सरकार ने पिछले कुछ माह में दो दर्जन से अधिक नगर पालिका का गठन तो कर दिया लेकिन अभी तक वहां न तो परिसीमन हो पाया और न ही चुनाव की प्रक्रिया। इनकी इमारत तक का पता नहीं है। केवल संख्या बढ़ाकर वाहवाही लूटी जा रही है। स्थानीय लोगों को नगरपालिका से जुड़ी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |