[t4b-ticker]

‘भारत बंद’ को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की ये खास अपील

जयपुर: किसान संगठनों की ओर से कृषि कानूनों के विरोध में 8 दिसंबर (मंगलवार ) को किए गए भारत बंद के मद्देनजर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक उच्चस्तरीय बैठक की. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा हालातों की समीक्षा के बाद सभी वर्गों से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्य सचिव और डीजीपी समेत आला अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. सीएम गहलोत ने अधिकारियों को प्रदेश में माकूल कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए. वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने भारत बंद के दौरान सभी वर्गों से  शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा के किसान जो अभी तक आंदोलन कर रहे हैं उनका पूरे देशभर में अच्छा सन्देश गया है. वे पिछले 12 दिन से बहुत ही शांतिपूर्ण एवं अहिंसात्मक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बेहतर समन्वय हेतु प्रदेशभर में माकूल सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें.

Join Whatsapp