
मेडिकल कॉलेज पर छाया कोरोना का कहर, कॉलेज प्रिंसिपल सहित 5 कर्मी पॉजिटिव





चूरू। प्रदेश में हर जगह कोरोना लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। ताजा सूचना चूरू से है। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, 5 कार्मिक सहित जिले में 71 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य के संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
किया गया मेडिकल कॉलेज को सैनिटाइज
मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद नगरपरिषद कर्मचारियों ने प्राचार्य कक्ष, कोरोना जांच लैब सहित कॉलेज कैम्पस को पीपीई किट पहनकर सेनेटाइज किया। कॉलेज प्राचार्य के पॉजिटिव मिलने के बाद अब जिला कलेक्टर प्रीतम के गावंडे व सीएमएचओ डॉ. बीएल सर्वा सहित कई अन्य लोगों को जांच करवानी पड़ सकती है। क्योंकि कॉलेज प्राचार्य, कलेक्टर और सीएमएचओ के साथ वीसी में थे। वहीं कॉलेज प्राचार्य ने अपनी ओर कॉलेज के पांच कार्मिकों के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। बता दें कि कॉलेज प्राचार्य के अलावा एक लिपिक, लेखाकार, एक कंप्यूटर ऑपरेटर व दो वार्ड बॉय भी संक्रमित मिले हैं।

