बीकानेर: बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग की चेतावनी - Khulasa Online बीकानेर: बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग की चेतावनी - Khulasa Online

बीकानेर: बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग की चेतावनी

बीकानेर। शुक्रवार व शनिवार को बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग की चेतावनी सही लग रही है। गुरुवार देर रात तक जहां आंधी और तूफान चलता रहा, वहीं शुक्रवार सुबह हवाओं की स्पीड कम हुई और बादलों ने डेरा डाल लिया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी भी राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी 48 घंटों के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन, अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है। राज्य में 7-8 मई से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। 8 व 9 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने की संभावना है।

तब तक इन क्षेत्रों में तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना है। शुक्रवार का ही बादल रहने से तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद नहीं है। पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर में सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान कम रहा। आमतौर पर इन दिनों में चालीस डिग्री तक पहुंच जाता है लेकिन गुरुवार को 37 डिग्री के आसपास ही रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से डेढ़ डिग्री सेल्सियस कम है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26