अध्यक्ष पर पैसे हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

अध्यक्ष पर पैसे हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खुलासा न्यूज, बीकानेर। पैसों का हड़पकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में दम्माणियों के चौक निवासी सुखदेव व्यास पुत्र रामरतन व्यास ने अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास पुत्र स्व. गोपाल लाल व्यास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस्तगासे के जरिये यह मुकदमा दर्ज करवाया गया है। घटना रत्ताणी व्यास बगेची में 26 दिसम्बर 2023 की है। परिवादी ने बताया कि वह श्री रत्ताणी व्यास पंचायत समिति का आजीवन सदस्य है। उक्त समिति में कार्य के लिए अध्यक्ष को पैसे दिए गए थे लेकिन अध्यक्ष ने धोखाधड़ी करते हुए पैसे हड़प लिए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |