केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड:10वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से - Khulasa Online केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड:10वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से - Khulasa Online

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड:10वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से

हनुमानगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं के सेकंड टर्म बोर्ड एग्जाम में भी स्टूडेंट्स को पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। कुछ पेपर छात्रों को एक घंटे में ही पेपर हल करना होंगे। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से 24 मई तक तथा 12वीं की सेकंड टर्म परीक्षाएं 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित होंगी।
कोरोना काल के चलते इस बार सीबीएसई ने दो टर्म में बोर्ड परीक्षाएं लेने का निर्णय किया था। फ़स्र्ट टर्म की परीक्षाएं हो चुकी हैं। अब 26 अप्रैल से दूसरे टर्म की परीक्षाएं आयोजित होंगी। सीबीएसई अजमेर सहित देश के सभी रीजन में एक साथ इन परीक्षाओं की शुरुआत करेगी।
12वीं के सेकंड टर्म एग्जाम में भी संगीत, नृत्य और वोकेशनल एजूकेशन के कुछ पेपर के लिए एक घंटे का समय तय किया गया है। ये परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक आयोजित होंगी। जबकि शेष परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही आयोजित होंगी। संगीत, नृत्य और वोकेशनल कोर्सेज की परीक्षाएं केवल एक घंटे में पूरी होंगी। ये परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक होंगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26