सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने बाजी मारी - Khulasa Online सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने बाजी मारी - Khulasa Online

सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने बाजी मारी

बीकानेर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 92.71 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। डिजीलॉकर पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो चुका है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।10वीं का रिजल्ट भी आज ही आएगा।

12वीं रिजल्ट के हाईलाइट्स

लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29 प्रतिशत ज्यादा रहा।
33 हजार छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल किए।
1.32 लाख स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से ज्यादार नंबर हासिल किए।

 

10वीं और 12वीं की टर्म.2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है। इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैलए 2022 से लेकर 15 जूनए 2022 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33 प्रतिशत हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26