सुसराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट कर, स्त्रीधन हड़पने का मामला दर्ज

सुसराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट कर, स्त्रीधन हड़पने का मामला दर्ज

सुसराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट कर, स्त्रीधन हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर। सुभाषपुरा निवासी विवाहिता ने सर्वोदय बस्ती निवासी अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट करने, घर से निकालने और स्त्रीधन हड़पने का मामला महिला थाने में दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 8 फरवरी, 2023 में सर्वोदय बस्ती निवासी शहजाद हुसैन के साथ हुई थी।
शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। मगर, जैसे ही अपने ससुराल पहुंची तो उसके पति शहजाद, ससुर गुलहसन अंसारी, सास जरीना अंसारी ने उसे कम दहेज लाने पर ताने मारने शुरू कर दिए। उन्होंने दहेज में दो लाख रुपए, कार और एसी मांगा। वह गर्भवती हुई तो भी उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते। पीहर पक्ष ने बड़ी मुश्किल से उन्हें मनाया और एक लाख रुपए नकद िदए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |