Gold Silver

अवैध रूप से बीकानेर इस कस्बे में रह रहे पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

खुलासा न्यूज, बीकानेर। भारत-पाकिस्तान सीमा और महाजन फील्ड फायरिंग रेंज से सटे महाजन कस्बे में पिछले लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे पति-पत्नी के खिलाफ पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है। ये पति पत्नी मूल रूप से बर्मा के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से अवैध रूप से बीकानेर के इस कस्बे में रह रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार, बर्मा के हाथीवाड़ा एरिया में रहने वाला यासीन खान महाजन के वार्ड संख्या पंद्रह में किराए के घर में रहता था। साथ में उसकी पत्नी रसीदा भी रहती है। दोनों के बारे में पिछले दिनों पुलिस को शिकायत मिली थी। इस पर यासीन और रसीदा दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम दोनों के तहत मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी उपनिरीक्षक बलवंत सिंह ने खुद मामला दर्ज किया है।

Join Whatsapp 26