[t4b-ticker]

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी में पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

बीकानेर। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दंपति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला गंगाशहर निवासी अशोक जोशी की आत्महत्या से जुड़ा है। गंगाशहर निवासी हर्ष जोशी पुत्र अशोक जोशी ने थाना में लिखित परिवाद दिया की आरोपी मनोज कुमार जोशी पुत्र हनुमान प्रसाद जोशी व देवी जोशी पत्नी मनोज कुमार जोशी द्वारा परिवादी के पिता को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था जिसके चलते वो पिछले कुछ समय से परेशान व मानसिक दबाव में थे। गत 28 फरवरी को उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने परिवाद के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जांच गंगाशहर थाना की उप निरीक्षक मोनिका को सौंपी गई है।

Join Whatsapp