
टायर निकलने से पलटी कार,आधा दर्जन घायल,बच्चा गंभीर





टायर निकलने से पलटी कार,आधा दर्जन घायल,बच्चा गंभीर
बीकानेर। सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के हिमतसर की है। जहां पर चलती हुई कार का टायर निकल जाने से गाड़ी पलट गयी। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए है। जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग हिमतसर से नोखा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते यह हादसा हो गया। जिसमें ऊषा,महावीर,माया,खुश सहित 6 लोग घायल हुए है। जिनमें एक बच्चा गंभीर बताया जा रहा है। घायलों को आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें बीकानेर पीबीएम रैफर किया गया। पीबीएम में चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |