Gold Silver

क्या शक्ति प्रदर्शन के जरिये रांका कर सकते है बड़ा एलान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में चुनावी रंगत धीरे-धीरे अपने परवान पर चढ़ रही है। बीकानेर में भी दोनो पार्टियों ने अपने कुछ प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बीकानेर पूर्व में भाजपा ने तीन बार से विधायक सिद्धि कुमारी पर फिर से भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने अपने पत्ते फिलहाल नहीं खोले है। बीाकनेर पूर्व में भाजपा की टिकट को लेकर विरोध लगातार जारी है। पूर्व यूआईटी चैयरमैन लगातार टिकट पर पुनर्विचार की मांग कर रहे है। इसको लेकर रांका द्वारा आज एक पैदल मार्च भी विरोध स्वरूप निकाला जाएगा। रांका समर्थक लगातार मांग कर रहे है कि जनता की आवाज को बुुलंद करने वाले रांका को भाजपा से टिकट दिया जावे।

 

आज रांका अपने समर्थकों के साथ शाम करीब साढ़े चार बजे सादुल ङ्क्षसह सर्किल से कोटगेट तक पैदल मार्च निकालेंगे। जिसको लेकर टीम महावीर रांका द्वारा लगातार तैयारियां की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसमें हजारों की संख्या में रांका के समर्थक मौजूद रहेंगे ओर एक बार फिर पार्टी से पुनर्विचार की मांग की जाएगा। हालांकि रांका ने अपने निर्णय को अपने समर्थकों पर छोड़ा है और उन्होनें बीते दिनों फेसबुक पर लाइव आकर इस बात का एलान किया था कि उनके समर्थक जो निर्णय करेंगे। वो उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आज बीकानेर में राजनीतिक गलियारों में रांका के पैदल मार्च को लेकर अलग-अलग आंकलन किया जा रहा है।

 

Join Whatsapp 26