Gold Silver

जोर पकड़ती जा रही है भाटी को भाजपा में लाने की मुहिम

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को पार्टी में पुन:शामिल करने की मांग अब जोर पकडऩे लगी है। जिले भर के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को इस संदर्भ में पत्र लिख रहे है। जहां पूर्व में नोखा विधायक बिहारी लाल विश्नोई,पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल,भाजयुमो के देहात अध्यक्ष डॉ भागीरथ मूंड सहित अनेक नेता इसकी पैरवी कर चुके है। वहीं नगर विकास न्‍यास (यूआईटी) के पूर्व अध्‍यक्ष महावीर रांका,देशनोक नगरपालिका के पूर्व चैयरमेन कानाराम घूघरवाल,भाजयुमो देशनोक के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने भी पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को पुन: भाजपा में शामिल करने की मांग की है। इसके लिए उन्‍होंने पार्टी अध्‍यक्ष को पत्र भेजा है। पत्र में बताया है कि पिछले लोकसभा चुनाव के समय पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने पार्टी से कुछ कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया था जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया था। पत्र में तीनों नेताओं ने बताया कि भाटी का बीकानेर की राजनीति में अपना स्थान रहा है, 1980 से लेकर जिले में गैर कांग्रेसी राजनीति की धुरी रहे है। 7 बार विधायक के अलावा 3 बार राज्य सरकार में मंत्री रहे है। नहर मंत्री के रूप में जिले के नहर बेल्ट में किये गये कार्य जनता आज भी याद करती है। 1996 में कांग्रेस गढ़ बीकानेर लोकसभा जिसमें नागौर का जायल व श्रीगंगानगर, हनुमानगढ का सूरतगढ, रायसिंह नगर व पीलीबंगा विधानसभा साथ में थे इतने बडे इलाके में कांग्रेस को हराते हुए अपने पुत्र महेंन्द्र सिंह भाटी को भाजपा के टिकट पर लोकसभा में जिताया था जिनका फिर निधन हो गया। पत्र में बताया है कि पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा ने आपके नेतृत्व में परचम लहराया है, लेकिन बीकानेर में जिला परिषद व कोलायत, बज्जू पंचायत समिति में करारी हार का सामना करना पडा है, पार्टी के सभी कार्यकर्ता हार को लेकर चिंतित व दु:खी है सबकी भावना है कि पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को पार्टी में वापिस लिया जाये जिसका फायदा देशनोक, नोखा व श्री डूंगरगढ नगरपालिका चुनाव तथा राज्य सरकार के विरूद्ध मजबूत विपक्ष की भूमिका में मिल सके।

Join Whatsapp 26