[t4b-ticker]

आ गया ऊंट उत्सव… एक बार फिर वो ही टूटी सड़के, खस्ता हाल में सूरसागर, देखे वीडियो

आ गया ऊंट उत्सव… एक बार फिर वो ही टूटी सड़के, खस्ता हाल में सूरसागर, देखे वीडियो https://www.facebook.com/share/v/1FyGKARWwe/

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। जनवरी के दूसरे सप्ताह में ऊंट उत्सव का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक पहुंचेंगे। लेकिन शहर की टूटी सड़के इस बार भी परेशानी पैदा करने वाली है। पिछले साल भी शहर की इसी स्थिति में ऊंट उत्सव आयोजित हुआ था। इस बार भी हाल वो ही है। जूनागढ़ के सामने भी सड़क के हाल एक बार फिर बेहाल कर दिए है। सूरसागर का तो काम कभी शुरू हो जाता है तो कभी बंद। ऐसे में ऊंट उत्सव तक इसको सही करना मुश्किल ही नजर आ रहा है। इस उत्सव के दौरान देश-विदेश से हजारों पर्यटक शहर में पहुंचते हैं, लेकिन उत्सव से पहले शहर की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। टूटी-फूटी सड़कें, अधूरे निर्माण कार्य और अव्यवस्थित यातायात इस बार भी पर्यटकों के स्वागत को तैयार नजर नहीं आ रहे हैं।

पिछले वर्ष भी ऊंट उत्सव का आयोजन इसी तरह की बदहाल व्यवस्थाओं के बीच हुआ था। तब भी नगर निगम और संबंधित विभागों ने सुधार के दावे किए थे, लेकिन एक साल बाद हालात लगभग जस के तस बने हुए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल जूनागढ़ किले के सामने की सड़क की स्थिति फिर से खराब हो चुकी है। यहां गड्ढों और उखड़ी हुई सड़क के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़कों का सीधा असर पर्यटकों की संख्या और उनके अनुभव पर पड़ता है। यदि समय रहते सड़कों की मरम्मत और अधूरे कार्य पूरे नहीं किए गए, तो इस बार भी ऊंट उत्सव के दौरान अव्यवस्था हावी रह सकती है।

हेरिटेज वॉक की भी स्थित खराब
ऊंट उत्सव के दौरान हेरिटेज वॉक का भी आयोजन किया जाता है। यहां की स्थिति भी काफी खराब ही नजर आ रही है। इस रुट पर जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर काफी खराब अनुभव करवा रहे है। ऐसे में प्रशासन को अब जल्द से जल्द इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। जिससे समय रहते कमियों को दूर किया ज सके।

Join Whatsapp