![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/07/khulasa-new-poster.jpg)
विदेशी नंबर से कॉल कर गैंगस्टर रोहित के नाम से मांगी रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240701-WA0018.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
विदेशी नंबर से कॉल कर गैंगस्टर रोहित के नाम से मांगी रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर,1 जुलाई। बीते दिनों गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से डॉक्टर को धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ के टाउन थाना टीम ने की है। बता दे कि इस सम्बंध में डॉ. पारस जैन ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसके पास विदेशी नम्बरों से वाट्सअप कॉल और मैसेज आए। जिसमें आरोपी ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए रंगदारी की मांग की । पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हरीश पुत्र हेतराम निवासी वार्ड चार, खिलेरी बास फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का किसी प्रकार से गैंगस्टरों के सम्पर्क में होने की बात सामने नहीं आई है। गैंगस्टरों के नाम से धमकी देने वाला आरोपी हरीश फिरौती के जरिए डॉक्टर से फिरौती लेकर जल्द अमीर बनना चाहता था। उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
्र
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)