
प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार,इन्हें मिला मौका






खुलासा न्यूज,बीकानेर।
प्रदेश में बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। डॉ. किरोडी लाल मीणा ने सर्वप्रथम मंत्री पद की शपथ ली है। किरोडी मीणा भाजपा के दिग्गज नेताओं में से है और राज्यसभा के सदस्य होने के बावजूद विधायक का चुनाव लडकऱ जीते थे। जिन्हें अब केबिनेट मंत्री बनाया गया हैं। गजेन्द्र सिंह खींवसर को भी दूसरे मंत्री के रूप में शपथ दिलवाई गयी है। गजेन्द्र सिंह पूर्व में भी भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। गजेन्द्र सिंह खींवसर को भी दूसरे मंत्री के रूप में शपथ दिलवाई गयी है। गजेन्द्र सिंह पूर्व में भी भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। लोहावट से जीतकर आए हैं गजेन्द्र सिंह खींवसर। राज्यवर्धन सिंह राठौड को भी केबिनेट मंत्री बनाया गया है। राठौड़ को सांसद होते हुए भी पार्टी ने विधायक का चुनाव लड़वाया था।
बाबूलाल खराड़ी को केबिनेट मंत्री की शपथ दिलवाई गयी हैं। खराड़ी झाडोल सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे है। मदन दिलावर को केबिनेट मंत्री की शपथ दिलवाई गयी हैं। दिलावर रामगंज मंडी से चौथी बार विधायक बने हैं। लूणी से जीतकर विधायक बने जोगाराम पटेल को मंत्री बनाया गया हैं। सुरेश सिंह रावत को मंत्री बनाया गया है। रावत पुष्करण् सीट से जीतकर आए हैं।अविनाश गहलोत को भी मंत्री बनाया गया हैं। जो कि जैतारण विधानसभा से जीतकर आए हैं। जोराराम कुमावत को भी मंत्री बनाया गया हैं। जो कि सुमेरपुर से जीतकर आए हैं। हेमंत मीणा को भी मंत्री बनाया गया हैं। हेमंत मीणा प्रतापगढ़ से जीतकर आए है। पूर्व में 2018 में हार गए थे मीण। संजय शर्मा को मंत्री बनाया गया हैं। जो कि अलवर शहर से जीतकर आए हैं। कन्हैयालाल चौधरी को मंत्री बनाया गया हैं। मालपुरा विधानसभा से जीतकर आए है चौधरी। गौतम कुमार को मंत्री बनाया गया हे जो कि बड़ी सादड़ी से जीतकर आए हैं।
जालम सिंह खर्रा को मंत्री बनाया गया है जो कि सीकर की श्रीमाधेपुर सीट से जीतकर आए हैं।
सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को भी मंत्री बनाया गया है जो कि करणपुर से चुनाव लड़ रहे हैँं। जहां पर अभी तक चुनाव बाकी हैं।
हीरालाल नागर को मंत्री बनाया गया है। जो कि कोटा का सांगोद सीट से जीतकर आए हैं।
ओटाराम देवासी को राज्य मंत्री बनाय गया है। देवासी पूर्व में वसुंधरा सरकार में मंत्री थे।
सुमित गोदारा को केबिनेट मंत्री बनाया गया है। बीकानेर की लूणकरणसर सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं।
मंजू बाघमार जो कि नागोर की जायल सीट जीतकर आए है उन्हें राज्यमंत्री की शपथ दिलवाई गयी हैं।
विजय सिंह चौधरी को राज्य मंत्री बनाया गया है जो कि नावां से जीतकर आए हैं।
केेके विश्नोई को राज्यमंत्री बनाया गया है। गुड़ामालानी से जीतकर विधायक बने है विश्रोई।
भरतपुर की नगर सीट से जीतने वाले जवाहर सिंह को राज्यमंत्री बनाया गया हैं।
खबर लगातार अपडेट की जा रही हैं।

