
जिप्सम व्यापारी ने की आत्महत्या, किराए के मकान में फंदे से झूला





जिप्सम व्यापारी ने की आत्महत्या, किराए के मकान में फंदे से झूला
श्रीगंगानगर में एक जिप्सम व्यापारी ने किराए के मकान में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। वह जवाहरनगर थाना क्षेत्र के सुखाड़िया नगर में किराये पर रहता था। जवाहरनगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल महेश मीणा के अनुसार चरणजीत सिंह सुखाड़िया नगर में रहता था। वह जिप्सम का व्यापार करता था।
पुलिस ने बताया कि चरणजीत सिंह की पत्नी मुंबई में रहती है। दोनों का तलाक हो चुका था। मृतक के परिजन बुधवार सुबह श्रीगंगानगर पहुंचे। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पुत्री की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |