इन रूटों पर बंद पड़ा बसों को संचालन अब फिर से होगा शुरू, यात्रियों के लिए बढ़ेगी सुविधा
खुलासा न्यूज बीकानेर। हरियाणा के कैथल से बरेली, पुष्कर व बीकानेर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब जिले से यूपी के बरेली, पुष्कर व बीकानेर जाने के लिए सीधी बस मिलेगी। कैथल डिपो ने एक अक्टूबर से तीनों जगहों के लिए बस सेवा शुरू की है। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2008 में भी इन रूटों पर बस चलाई जाती थीं, परंतु पिछले कई साल से बसों की कमी होने के कारण इन रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया था। कैथल डिपो के बेड़े में अब नई बसें शामिल हो चुकी हैं। इस समय कैथल डिपो में बसों की संख्या 177 पर पहुंच गई है। जिसके चलते तीनों जगहों के लिए दोबारा बस चलाने का फैसला किया गया है।
कैथल से जाने वालों बसों का इस प्रकार रहेगा समय
1. कैथल से पुष्कर (वाया करनाल, दिल्ली, जयपुर)
– कैथल से सुबह 05.00 बजे
– दिल्ली से सुबह 09.30 बजे
– पुष्कर से कैथल सुबह 03.00 बजे
– जयपुर से सुबह 06.30 बजे
2. कैथल से बरेली (वाया यमुनानगर, सहारनपुर)
– कैथल से सुबह 09.00 बजे
– बरेली से कैथल सुबह 04.00 बजे
3. कैथल से बीकानेर (वाया हिसार, सरदारशहर)
– कैथल से सुबह 08.20 बजे
– हिसार से सुबह 11.20 बजे
– बीकानेर से कैथल सुबह 06.40 बजे