Gold Silver

सवारियों के लालच में तेज रफ्तार से दौड़ रही बसें बन रही हादसे का कारण, कौन लगाएगा इनकी गति पर लगाम?

खुलासा न्यूज, बीकानेर। निजी बसों व लोक परिवहन बसों की तेज गति हादसों का कारण बन रही है। इनकी गति पर लगाम लगाने वाले जिम्मेदार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे है। जिम्मेदारों के इस उदासीन रवैये के चलते लोग अकाल मृत्यु के शिकार हो रहे है। दरअसल, निजी बसे व लोक परिवहन बसें सवारियों के लालच में तथा समय पर तय स्थान पर पहुंचने के लिए बसों को तेज गति से चलाते है। यह गति कई बार हादसे का कारण बन जाती है। रविवार को रायसर के पास हुए हादसे का कारण प्रथमदृष्टया बस की तेज गति होना बताया जा रहा है, जो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई और एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इससे पहले इस प्रकार के अनेक हादसे हुए है, जो गति के चलते हुए है। फिर भी जिम्मेदारों द्वारा इनकी गति पर लगाम लगाने के हेतु कोई प्रयास नहीं किये जा रहे। जबकि परिवहन विभाग ओवरलोड वाहनों के चालान करने में व्यस्त नजर आता है, परंतु इन बसों की गति पर लगाम लगाने के लिए काम नहीं कर रहा।

Join Whatsapp 26