बस व बाइक में हुई टक्कर,दो घायल

बस व बाइक में हुई टक्कर,दो घायल

खुलासा न्यूज बीकानेर। महाजन शेरपुरा सरदारशहर लिंक रोड पर बस व बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलो को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार महाजन निवासी विष्णु कुमार व लूनकरनसर निवासी राजेश पारीक बाइक पर सवार होकर सुई की तरफ जा रहे थे। शेरपुरा से निकलते ही सामने से आ रही से निजी बस से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलो को महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर महाजन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलो का प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।
Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |