
बीकानेर: बस और बाइक की टक्कर में ससुराल जा रहे युवक की मौत






नोखा। बाइक पर ससुराल जा रहे पति-पत्नी बस की टक्कर से सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में बीकानेर पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां पहुंचने पर पति ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी की घायल अवस्था में ट्रोमा सेंटर पर इलाज चल रहा है। रासीसर निवासी हरीराम नायक(32) अपनी पत्नी के साथ दोनों बाइक पर सवार होकर जांगलू गांव ससुराल जा रहा था। इस दौरान जेगला की रोही में देशनोक जाने वाली सड़क पर बस से टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों गंभीर घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को बीकानेर रैफर कर दिया गया। जहां हरीराम नायक ने दम तोड़ दिया, वहीं महिला का इलाज चल रहा है।


