Gold Silver

 बीएसएफ के जवानों ने एक-दूसरे को गोली मारी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीएसएफ के दो जवानों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी है, इस घटना में दोनों जवानों की मौत हो गई है। घटना मुर्शिदाबाद के जलांगी में हुई। दोनों जवानों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने बंदूक उठा ली और एक-दूसरे पर फायर कर दिया। इससे ठीक एक दिन पहले अमृतसर में भी आपसी विवाद के चलते 5 जवानों की मौत हुई थी। ष्ठढ्ढत्र सुजीत सिंह गुलेरिया के मुताबिक स्नढ्ढक्र दर्ज कर ली गई है। ठीक एक दिन पहले पंजाब के अमृतसर में क्चस्स्न बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स हेडक्वार्टर में भी रविवार सुबह एक जवान ने मेस में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ था। वहीं फायरिंग करने वाले जवान ने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी।

Join Whatsapp 26