
राजस्थान / बदला लेने को जीजा की बहन से रेप, दोस्त से रेप का वीडियो भी बनवाया






भरतपुर। खुद की बहन को परेशान किए जाने का बदला भाई ने अपने जीजा की बहन से दुष्कर्म कर लिया। उसने अपने दोस्त से रेप का वीडियो भी बनवाया। फिर उसे पीड़िता के रिश्तेदारों को भेज दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 19 अक्टूबर का है। गिरफ्तारी गुरुवार को हुई है। भरतपुर के मथुरा गेट थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था।
पीड़ित युवती ने बताया की उसकी बड़ी बहन की डिलीवरी हुई थी। उससे मिलने वह जनाना अस्पताल आई थी। उसके पास भाभी का फोन आया। दोपहर एक बजे युवती को शहर के बिजली घर चौराहे पर आने को कहा। वह बिजली घर चौराहे पर पहुंची। वहां उसकी भाभी का भाई और उसकी मौसी का लड़का मिला। दोनों ने झूठ बोलकर युवती को बाइक पर बैठा लिया और एक होटल ले गए। होटल में दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। युवती ने रिपोर्ट में बताया कि वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देकर आरोपी उसे बुलाते हैं।
गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया की उनका जीजा उनकी बहन को परेशान करता था। इसी वजह से उन्होंने जीजा की बहन के साथ रेप कर उसका अश्लील वीडियो बनाया। पुलिस ने सौरभ को शहर के सुभाष कॉलोनी से और पवन को उत्तर प्रदेश के मालगांव से गिरफ्तार किया है।


