
बीकानेर: नहर में गिरने से ईंट- भट्ठा मजदूर की मौत





बीकानेर: नहर में गिरने से ईंट- भट्ठा मजदूर की मौत
बीकानेर। राजमार्ग संख्या 62 पर लालेरा बस स्टैंड के पास स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले एक श्रमिक की कंवरसेन लिफ्ट नहर में गिरने से मौत हो गई। उसका शव को पुलिस ने नहर से बरामद कर महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा का निवासी हरबंस सिंह (60) पुत्र जंगीर सिंह बस स्टैंड के पास स्थित ईंट भट्टे पर परिवार सहित दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए आया था। शाम को वह बाहर घूमने का कहकर निकला था, जो रात को भी वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि मंगलवार को कंवरसेन लिफ्ट नहर में शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |