
ब्रेकिंग: मंत्री जी की वीसी में बैठे मीडिया को दी गलत जानकारी, कनफ्यूजड हुए बीकानेरवासी, खुलासा ने जाना सच



खुलासा न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के लिए आज मंगल अमंगल रहा। दिनभर में 6 कोरोना पॉजिटिव सामने आए और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। पहले 3 संक्रमित बीकानेर शहर से आये, इसके बाद तीन संक्रमित नोखा से आए। चिकित्सा विभाग द्वारा मीडिया को यह जानकारी दी गई कि नोखा में आए तीनों पॉजिटिव मरीजों में से पति-पत्नी (दंपत्ति) व एक अन्य है, वहीं दूसरी तरफ यह भी सामने आया कि यह दंपत्ति नहीं बल्कि मां बेटा है। ऐसे में दिनभर बीकानेरवासी कन्फ्यूजन की स्थिति में रहे।
खुलासा न्यूज़ ने पड़ताल की तो सामने आया कि यह गड़बड़ इसलिए हुई क्योंकि चिकित्सा महकमे के जिम्मेदार अधिकारी चिकित्सा मंत्री की वीसी में बैठे थे। जानकारी के अभाव के चलते जिम्मेदार अधिकारी ने मीडिया को गलत जानकारी दे दी। जानकारी के अभाव में भरम पैदा कर गए। बता दें कि रोजना ही गड़बड़झाला देखने को मिल रहा है। गोगागेट वाले ममले में भी स्थिति कुछ ऐसी हो गई थी। अब सवाल उठता है कि इस गड़बड़झाला के जिम्मेदार कौन है? जिले में लगातार संक्रमण बढ़ रहा है, स्थिति अंधेर नगरी चोपट राजा वाली हो रही है।
नोखा के ब्लॉक सीएमएचओ ने दी सटीक जानकारी खुलासा न्यूज़ हुई बातचीत में नोखा के ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. श्याम बजाज ने बताया कि पति-पत्नी पॉजिटिव आने की यह जानकारी झूठी है। यह पति-पत्नी नहीं बल्कि मां-बेटा है। उन्होंने बताया कि यह दोनों तीन दिन पहले दिल्ली से नोखा आए थे। इनको होम क्वारेंटाइन किया गया था। इनके संपर्क में आने वाले परविारजन को होम आइसोलेशन किया गया है।
