ब्रेकिंग: बीकानेर- पुलिस के डर से निगल गया चेन , दो गिरफ्तार
– गंगाशहर पुलिस की कार्यवही
खुलासा न्यूज, बीकानेर। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी सोने की चैन को मुंह में डालकर निगल गया। पुलिस ने आरोपी का एक्सरे करवाया तो डॉक्टर्स ने पेट में सोने की चैन होने की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो आरोपी राकेश पुत्र जतनलाल सोनी व विक्रम पुत्र मदनलाल भार्गव को गिरफ्तार किया है।
पीबीएम हॉस्पीटल में कराया भर्ती
पुलिस के डर से आरोपी द्वारा सोने की चेन निगल ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है। थानाधिकारी सुभाष बिजारणिया ने बताया कि आज दोपहर को चेन स्नेचिंग हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस टीम गठित की । टीम आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपी राकेश पुलिस पार्टी को देखकर सोने की चैन को मुंह में डालकर निगल गया।
यह है पूरा मामला
गंगाशहर में आज दिन में करीब साढ़े बारह बजे महिला से चेन स्नेचिंग की घटना हुई है। थानाधिकारी सुभाष बिजारणियां ने बताया कि पुरानी लाईन बाबा रामदेव रोड़ पर महिला पैदल चल रही थी, इसी दौरान लाल रंग की मोटरसाईकिल पर सवाल दो युवक आए। इसके बाद युवकों ने मोटरसाईकिल रोकी और महिला के गले से सोने की चेन छीनकर रफूचक्कर हो गए। घटना के बाद महिला का पति व आस-पास के लोग इक_ा हो गए। बताया जा रहा है कि महिला ने एम नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार नामजद आरोपी राकेश पुत्र जतनलाल सोनी है। पुलिस मामले में घटना के बाद से ही तहकीकात में लगी हुई है।z