
ब्रेकिंग : राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 11 मौत,अब तक के रिकॉर्ड 716 नए पॉजिटिव




खुलासा न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 11 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। रिकॉर्ड 716 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। प्रदेश में इन पॉजीटिव के साथ अब आंकड़ा 21000 को पार करते हुए 21404 तक पहुंच गया हैं। कोरोना से अब तक मरने वालों का आंकड़ा 472 हो गया हैं। हालांकि प्रदेश में 16575 मरीज हुए रिकवर भी हो चुके हैं। प्रदेश में लगातार पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है, यह हम सब के लिए चिंताजनक विषय है।




