ब्राह्मणों ने भरी हुंकार, विधानसभा चुनाव से पहले किए ये बड़े ऐलान

ब्राह्मणों ने भरी हुंकार, विधानसभा चुनाव से पहले किए ये बड़े ऐलान

जयपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जाट महासम्मेलन के बाद राजधानी में ब्राह्मण महापंचायत जुटी। यहां विद्याधर नगर में ब्राह्मणों ने एकजुट होकर कई मुदृदों को लेकर शंखनाद किया। समाज को आगे ले जाने पर बात हुई। महापंचायत में प्रदेश के संत—महंतों के साथ काशी, मथुरा, उज्जैन सहित देशभर के संत—महंत शामिल हुए। मंच पर संत—महंत विराजमान रहे, नेताओं को नीचे स्थान मिला। इसमें लाखों की संख्या में विप्र समाज के लोग जुटे। शहर में पुष्प वर्षा की गई।
ब्राह्मण महापंचायत की शुरुआत मंत्रोच्चारण के बीच वैदिक परंपरा के साथ हुई। इसमें परशुराम का डाक टिकट जारी किया गया। वहीं हिन्दू रिलीजन एक्ट बनाने की बात हुई। वक्ताओं ने हिंदू मंदिरों पर हिंदुओं के अधिकार की बात की। मंदिरो के पुजारियों को सम्मानजनक भत्ता और ईडब्ल्यूएस आरक्षण को 10 से 14 प्रतिशत करने के साथ आरक्षण को पंचायतीराज में लागू करने की मांग उठाई। इस बीच परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की भी मांग उठाई।
82 रेलवे स्टेशन होंगे स्मार्ट— रेलमंत्री
केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि राजस्थान को अब 9532 करोड़ का अनुदान मिलता है। उन्होंने 82 रेलवे स्टेशनों को स्मार्ट बनाने की घोषणा की है। उन्होंने आबूरोड, अजमेर, अलवर, जोबनेर, बालोतरा, बांदीकुई, बारां, बाड़मेर, बयाना, भरतपुर, भवानीमंड़ी, भीलवाड़ा, विजयनगर, बीकानेर, बूंदी, छबडा सहित 82 स्टेशन को वल्र्ड क्लास स्टेशन बनाने की बात कही।
ब्राह्म्ण धर्म की रक्षा करने वाला — केन्द्रीय मंत्री
उन्होंने कहा कि ब्राह्म्ण धर्म की रक्षा करने वाले है। भगवान परशुराम ने भी तपस्या कर भगवान शिव से फरसा प्राप्त किया और धर्म रक्षा के लिए कार्य किया। रेल मंत्री ने कहा कि हमारे संयुक्त प्रयास से हमारे भगवान का डॉक टिकट जारी किया गया है। ये हमारी एकता का परिचायक है। रेल मंत्री अश्विनी ने कहा कि गीता में भगवान कृष्ण ने भी धर्म रक्षा की बात कही।
किस ने क्या कहा
इस दौरान सांसद घनश्याम तिवाड़ी, रामचरण बोहरा, मंत्री महेश जोशी, पूर्व मंत्री रघु शर्मा, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ बड़ी संख्या में राजनेता भी पहुंचे। सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि हिंदुओ के मंदिर पर सिर्फ हिंदुओ का अधिकार होना चाहिए। विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने कहा कि न मुझे कभी चुनाव लडना है न मेरे परिवार में किसी को राजनीति में आना है। मंदिर की जमीनों पर कोई अधिकार करे तो सरकार उसे हटाएं। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि अगर कोई बहन बेटी को परेशान करे तो भगवान परशुराम की तरह काम करो। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण सबका भला चाहता है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |